फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District tops in property verification

Yamuna Nagar News: संपत्ति सत्यापन में जिला अव्वल

Tue, 25 Feb 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 25 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
District tops in property verification
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम की ओर से संपत्ति सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अब तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र की 216808 संपत्तियों में से 107345 संपत्तियां सत्यापित की जा चुकी हैं। ऐसे में 49.51 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित कर नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी पहले स्थान पर है।
कार्य को गंभीरता व तेजी से कराने के लिए सोमवार को अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने संपत्तियां सत्यापन में लगे कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मियों को रोजाना 20 से अधिक संपत्तियां सत्यापित करने के निर्देश दिए। नगर निगम क्षेत्र की संपत्तियां सत्यापित करने के लिए वार्ड वाइज नगर निगम की टीमें बनी हुई हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक वार्ड में तीन से चार कर्मचारी इस कार्य में लगे हैं। कर्मी घर-घर जाकर संपत्तियां सत्यापित करवा रहे हैं। इनके अलावा तीनों निगम कार्यालयों के नागरिक सुविधा केंद्रों में भी संपत्ति सत्यापित की जा रही है। अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव व क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अजय वालिया ने बताया कि संपत्तियां सत्यापित करवाना बहुत जरूरी है। मालिक स्वयं भी अपनी संपत्ति सत्यापित कर सकते हैं। इसके लिए मालिक सबसे पहले एनडीसी की साइट पर जाए। रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और सर्च फील्ड से प्रॉपर्टी आईडी सर्च करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed