फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   District Receives 60 New Patwaris; Work to Be Expedited

Yamuna Nagar News: जिले को मिले 60 नए पटवारी, अब जल्द होंगे काम

Wed, 13 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
District Receives 60 New Patwaris; Work to Be Expedited
नवनियुक्त पटवारियों के साथ ​डीसी प्रीति। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में लंबे समय से पटवारियों की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को 60 नव नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इन नियुक्तियों के बाद जिले के सभी 88 पटवार सर्कलों में अब पटवारियों की तैनाती हो जाएगी। इससे राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
डीसी प्रीति ने नियुक्ति पत्र देने के दौरान नव नियुक्त पटवारियों को बधाई देते हुए जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करने की नसीहत भी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी पटवार सर्कल से शिकायत नहीं आनी चाहिए। ट्रेनिंग के दौरान सभी को राजस्व संबंधी कार्यों की पूरी जानकारी दी जा चुकी है, इसलिए अब जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 88 पटवार सर्कल हैं। इनमें से 30 सर्कलों में पहले से पटवारी कार्यरत थे, जबकि बाकी सर्कलों में पद खाली पड़े थे। अब 60 नए पटवारियों की नियुक्ति के बाद लगभग सभी सर्कलों में व्यवस्था मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्य आम लोगों के दैनिक जीवन से सीधे जुड़े होते हैं। जमीन इंतकाल, फर्द, निशानदेही और अन्य कार्यों के लिए लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब हालात में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि सभी पटवारियों ने एक वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नियुक्ति हासिल की है। इसलिए अब उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की छवि जनता के बीच अच्छी बनी रहनी चाहिए और कर्मचारियों का व्यवहार भी सहयोगात्मक होना चाहिए। मानसून सीजन को देखते हुए उपायुक्त ने नव नियुक्त पटवारियों को विशेष निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर सरपंचों और नंबरदारों से संपर्क करें तथा बारिश के मौसम में आने वाली संभावित समस्याओं की जानकारी पहले से जुटाएं। गांवों में जलभराव, फसलों को नुकसान और अन्य आपदा संबंधी स्थितियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय स्तर पर तालमेल बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने सभी पटवारियों को गांवों के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर अपने पास रखने और जरूरत पड़ने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता लोगों को समय पर राहत और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी तरुण सहोता और नायब सदर कानूनगो सुशील कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed