फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute at Miri-Piri Medical College sparks anger among Sangat

Yamuna Nagar News: मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज में विवाद से संगत में रोष

Sat, 28 Mar 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute at Miri-Piri Medical College sparks anger among Sangat
संगत को संबोधित करते एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। शाहबाद स्थित मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज में सेवा संभाल को लेकर शुक्रवार को हुए विवाद के बाद गुरुद्वारा कार सेवा कपालमोचन में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर ने की।
बैठक में कायमपुर ने कहा कि बलजीत सिंह दादूवाल की ओर से मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज में सेवा संभाल को लेकर जो घटनाक्रम सामने आया है, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि दादूवाल ने सिख मर्यादा और परंपराओं की अनदेखी करते हुए कार्य किया, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्णय लेने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने हरियाणा की सिख संस्थाओं और धार्मिक जत्थेबंदियों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित कर अकाल तख्त के जत्थेदार को भेजें, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सिख समाज की एकता को कमजोर करती हैं। कुछ लोग निजी स्वार्थों के चलते समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। वक्ताओं ने संगत से किसी के बहकावे में न आने और एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने गुरु के आदर्शों का पालन करते हुए समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने पर जोर दिया।

बलदेव सिंह ने मीरी-पीरी मेडिकल कॉलेज करोड़ों रुपये के बजट से संचालित हो रहा है और एसजीपीसी की ओर से यहां सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में लाजवंत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सर्वजीत सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल बैंस, राजिंद्र सिंह, करनैल सिंह, छबील सिंह, कर्मजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed