{"_id":"65cfe4a51c4325a6e90592e4","slug":"discussion-on-strategy-to-surround-cm-residence-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-114189-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम आवास के घेराव की रणनीति पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम आवास के घेराव की रणनीति पर चर्चा
Sat, 17 Feb 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को जलघर नंबर एक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान सलीम खान व जिला सचिव सतीश शर्मा ने की। बैठक में 26 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए कर्मचारियों से एकत्रित होने का आह्वान किया गया।
सलीम खान ने कहा कि कर्मचारियों की बीस सूत्रीय मांग पत्र को लेकर प्रदेश सरकार ने आज तक विचार नहीं किया है। मांगों को पूरा करवाने के लिए कर्मचारियों द्वारा अनेक बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया जा चुका है।
उनके अनुसार कर्मचारियों की मांगों में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन योजना को जल्द शुरू करना, कच्चे कर्मचारियों को जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक समान काम समान वेतन दिया जाए। एलटीसी का जल्द भुगतान किया जाए, यात्रा भत्ते की दूरी को 20 किलोमीटर से कम करके पहले की तर्ज पर आठ किलोमीटर तक किया जाए। तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को उनके ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाए, कौशल कर्मचारियों को समय से वेतन दिया जाए इत्यादि प्रमुख मांगें शामिल हैं। जिसे सरकार को जल्द मान लेना चाहिए। इस मौके पर संगम, गुरमेल सिंह, प्रवीण कुमार सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।