फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Discussion on research happening in the field of science

तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम संपन्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
Discussion on research happening in the field of science
यमुनानगर।
विज्ञापन

गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर, डीएवी कॉलेज करनाल और बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में वर्तमान प्रवृत्तियां विषय पर चल रहे तीन दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का समापन हो गया। विज्ञान क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान पर चर्चा की।

गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के प्राचार्य मेजर डॉ.हरिंद्र सिंह कंग ने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे व अंतिम दिवस की शुरुआत छठे तकनीकी सत्र से हुई। सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र नाथ ने कंप्यूटर के उद्भव, डेस्कटॉप, पॉमटॉप, लैपटॉप व कंप्यूटर के अन्य आधुनिक प्रतिरूपों की विशेषताओं व उपयोग की जानकारी विस्तार से दी। सातवें तकनीकी सत्र में मुलाना के एमएम विश्वविद्यालय के गणित विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. राजीव बुद्धिराजा ने गणित विज्ञान में विभाजन और अलगाव प्रक्रिया के अंतरों को समझाया। आठवें व अंतिम सत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गणित विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल वशिष्ठ ने गणित विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान विकास के नए आयामों की विचारोत्तेजक चर्चा की। उन्होंने विज्ञान की दुनिया के समकालीन परिदृश्य, क्षेत्र, शोध स्थिति, भारत में गणित विज्ञान की अवस्था और विकास के पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि हर शिक्षक को केवल अपने ही विषय क्षेत्र में सीमित न रहते हुए अन्य विषयों का भी ज्ञान हासिल करते हुए अपने ज्ञान और अनुभव को अंतर्विषयक बनाने की आवश्यकता है। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरपी सैनी, प्रचार्य डॉ. रिषीपाल, डॉ. इंदिरा कपूर, प्रो. गुरविंद्र कौर, डॉ. प्रीतम सिंह, डॉ. रामेश्वर दास, डॉ. किरण पाल सिंह विर्क, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. एमपी अग्रवाल, प्रो. बालकिशन, मनप्रीत कौर, डॉ. अनीता अब्रॉल, प्रो. मनिंद्र दत्त और प्रमोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed