फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dirt is the biggest problem in Ward-19, drains are also clogged

Yamuna Nagar News: वार्ड-19 में गंदगी सबसे बड़ी समस्या, नालियां भी जाम

Wed, 26 Feb 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dirt is the biggest problem in Ward-19, drains are also clogged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड-19 में बड़ी समस्या गंदगी की है। ऐसे ही नालियां भी अंडरग्राउंड होने के बाद से साफ न होने के आरोप है। कई जगह स्ट्रीट लाइट बंद है तो कहीं लाइट लगने का इंतजार है।
वार्ड के बड़े इलाकों में शामिल विष्णु गार्डन के रेलवे लाइन से लगते इलाके के लोगों का आरोप है कि कचरा उठान के लिए नगर निगम के टिपर दूर से चले जाते हैं। इससे लोगों का इकट्ठा किया कचरा घर में रह जाता है, जिसमें कई लोग खुले में कचरा गिराने पर मजबूर हैं। इससे रेल लाइन सहित अन्य खुले स्थानों व प्लॉटों में कचरे के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

इन परेशानियों को वार्ड के लोग नगर निगम के चुनावी माहौल में प्रत्याशियों समक्ष रखने सहित भावी मेयर व पार्षद से भी समाधान की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अक्तूबर-2018 के निगम चुनाव में वार्ड एससी महिला रिर्जव रहा। तब यहां भाजपा से उषा रानी पार्षद बनी। इस बार वार्ड अनारक्षित है, जिससे यहां वार्ड पार्षद के चुनाव में मुकाबला कड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से निवर्तमान पार्षद उषा के बजाय हरजीत आनंद पार्षद प्रत्याशी हैं। वहीं कांग्रेस से विक्रांत और दो आजाद हरबंसलाल व पूजा भी चुनावी मैदान में हैं। साथ ही पिछले चुनाव से इस बार वार्ड में तीन बूथ और 2225 वोटर कम है। इससे भी वार्ड में पार्षद चुनाव के परिणाम दिलचस्प रह सकते हैं। यहां अक्तूबर-2018 में जहां 19 बूथ पर 16763 मतदाता थे, वहीं इस बार 16 बूथ पर 14541 मतदाता हैं।
नई वार्डबंदी के बाद क्षेत्र
मंडेबरी, मंडेबरी आबादी, फूसगढ़, पीरमाजरा, खेड़ी रांगडान, ससौली, आबादी रामनगर, जगाधरी रेलवे वर्कशॉप, विष्णुनगर, गुरु तेग बहादुर नगर, हीरानगर।
विष्णु गार्डन निवासी निर्मला ने बताया कि अंडरग्राउंड होने के बाद से नालियों की सफाई नहीं हुई। यही हाल सीवरेज लाइन का है। नालियां व सीवरेज लाइन साफ न होने से जाम हैं। इससे जल निकासी बार-बार ठप होती है। साथ ही अंडरग्राउंड नालियां में गंदगी से दुर्गंध व मक्खी-मच्छर की समस्या है। इससे बीमारी फैलने की आशंका है। इस ओर ध्यान देकर समाधान करने की जरूरत है।
कुसमलता ने बताया कि नगर निगम की ओर से डोर-टू डोर कचरा उठान के लिए टिपर वाहन चलाए जा रहे हैं, पर यह लिंक गलियों से दूर मुख्य मार्ग से होकर ही निकल जाते हैं। ऐसे में लिंक गलियों के घरों का कचरा रह जाता है। इस कारण काफी लोग मजबूरी में आसपास खुले स्थानों पर कचरा गिराते हैं। अगर टिपर वाहन हर घर तक आए तो गंदगी से पूरी तरह छुटकारा मिलेगा।
गीता रानी ने बताया कि स्ट्रीट लाइट कहीं बंद है तो कई जगह लग नहीं पाए हैं। इससे शाम बाद अंधेरे में निकलते समय आने-जाने में सड़क दुर्घटना व आपराधिक घटना का भय रहता है। खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के साथ नए लाइट लगने चाहिएं। साथ ही रेल लाइन के पास से निकल रहा नाला स्लैब डाल कवर होना चाहिए, चूंकि उसकी गंदगी से दुर्गंध व मक्खी मच्छर की परेशानी है।

विष्णु गार्डन के रोहित कुमार ने बताया कि वार्ड में जगह-जगह खंभों पर बिजली व केबल तार के जाल बन गए हैं। गलियों व नालियों सफाई न होने से गंदगी व उससे मक्खी-मच्छरों की भी समस्या है। कचरा उठान की सेवा भी नियमित नहीं है। इससे वार्ड के लोगों को दिक्कत होती है। प्रत्याशियों व भावी मेयर और पार्षद से मांग है कि इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान हो।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 19 - 9082 - 7681 - 16763
2025- 16 - 7598 - 6943 - 14538
वार्ड-19 के बूथों पर मतदाता
बूथ संख्या - पुरुष - महिला
288 - 618 - 495
289 - 404 - 328
290 - 379 - 321
291 - 335 - 315
292 - 345 - 320
293 - 328 - 272
294 - 407 - 363
295 - 280 - 266
296 - 602 - 478
297 - 454 - 354
298 - 306 - 240
299 - 530 - 542
300 - 737 - 721
301 - 702 - 594
302 - 696 - 677
303 - 475 - 454
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed