फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Direct bus service started from Yamunanagar to Panchkula

Yamuna Nagar News: यमुनानगर से पंचकूला के लिए सीधी बस सेवा शुरू

Sun, 22 Jun 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Direct bus service started from Yamunanagar to Panchkula
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले से पंचकूला जाना व लौटना सुगम हो गया है। अब यमुनानगर डिपो की पंचकुला के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। यमुनानगर डिपो से दो बसें शुरू हो गई हैं। इनमें पहली का समय सुबह सात और दूसरी का दोपहर दो बजे का है। इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से पंचकूला स्थित सरकारी विभागों के मुख्यालय जाने वाले कर्मचारी, कालका मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं व अन्य पर्यटन स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों सहित अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिल गई है।
कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन से पहले यमुनानगर डिपो से पंचकूला और कालका के लिए एक-एक बस थी, जो लॉकडाउन लगने पर बंद हो गई। ऐसा होने पर पंचकूला जाने के लिए लोग पहले अंबाला की बस में बैठते थे फिर वहां से बस बदलकर पंचकुला पहुंचते थे, अन्यथा उन्हें निजी और कामर्शियल वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। यह परेशानी देख रोडवेज अफसरों ने यमुनानगर डिपो से पंचकूला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला में कई विभागों के मुख्यालय हैं, जहां जिले से अफसरों व कर्मचारियों का आना-जाना रहता है। ऐसे ही पंचकूला में कलका मंदिर है, जहां जिले से काफी श्रद्धालु दर्शनों के लिए जाते हैं। साथ ही पंचकूला में कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देखने भी जिले से काफी लोग जाते हैं। अन्य कई यात्री पंचकुला अपने अलग-अलग कामों से आते-जाते हैं। सभी को पंचकुला के लिए यमुनानगर डिपो से सीधी बस सेवा शुरू होने से खुशी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर डिपो की पंचकुला के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। इसमें यमुनानगर से बसों के दो समय तय किए हैं। आगे यात्रियों के रुझान अनुसार बसों के समय बढ़ाने पर विचार होगा। - भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed