{"_id":"69220df3da53d733350a2180","slug":"diksha-was-first-in-the-600-meter-race-and-nafisa-was-first-in-the-long-jump-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-147199-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 600 मीटर दौड़ में दीक्षा और लंबी कूद में नफीसा रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 600 मीटर दौड़ में दीक्षा और लंबी कूद में नफीसा रहीं प्रथम
Sun, 23 Nov 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। खेल विभाग व एथलेटिक्स संघ की ओर से शनिवार को तेजली खेल मैदान में अस्मिता खेल ही मेरी पहचान प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता केवल लड़कियों के अंडर-14 और अंडर-16 खिलाड़ियों में करवाया गया। इसमें जिलेभर से करीब 450 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें केवल एथलेटिक्स की लंबी कूद, ऊंची कूद, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, शॉटपुट व दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई गई।
इस दौरान 600 मीटर दौड़ में दीक्षा और लंबी कूद में नफीसा ने पहला स्थान पाया। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मुसिंबल सरपंच हवा सिंह सैनी मुख्यातिथि रहे। जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि बेटियों का प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करवाई गई है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। राजकीय विद्यालयों पीटीआई व कोच अपने स्कूल के खिलाड़ियों को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि मास्टर्स गेम्स हरियाणा सचिव सुशील कुमार, भारोत्तोलन कोच योगेश कुमार, एथलेटिक्स संघ महासचिव अंजू बावा, बॉस्केटबॉल एसोसिएशन सचिव गोपाल सिंह, कृष्ण धीमान, मींटू खुंडेवाला सहित अन्य उपस्थित रहे।
इस प्रकार रहे परिणाम : अंडर-14 ट्रायथलॉन ए में सुशीला रानी प्रथम, रोशनी द्वितीय और अलीशा ने तीसरा स्थान पाया। ट्रायथलॉन बी में सायना चौहान प्रथम, महिमा द्वितीय और मन्नत कैंसा तृतीय रहीं। ट्रायथलॉन सी योगिता ने पहला, सिमरन ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
अंडर-14 भाला फेंक में योगिता ने पहला, सायना ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान पाया। इसी तरह अंडर-16 की 60 मीटर दौड़ में गुणादिका ने पहला, शगुनप्रीत कौर ने दूसरा और राधिका ने तीसरा स्थान पाया। वहीं, 600 मीटर दौड़ में दीक्षा प्रथम, रिशु द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं।
लंबी कूद में नफीसा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और चेतना चौहान तृतीय रहीं। ऊंची कूद में निशा ने पहला, सरिता ने दूसरा और रिहाना ने तीसरा स्थान पाया। शॉटपुट में महक प्रथम, सहजलीन कौर द्वितीय और चाहत तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में समृद्धि ने प्रथम, रिद्धिमा ने द्वितीय और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, भाला फेंक में नफीसा प्रथम, महक द्वितीय और लुबना तृतीय रहीं।