फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DIGVEJYI, CONGRISH, YAMUNANGAR, HARYANA

कांग्रेस में आज भी काले अंग्रेज, प्रदेश में खटरा सरकार : दिग्विजय

Tue, 05 Apr 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Apr 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
DIGVEJYI, CONGRISH, YAMUNANGAR, HARYANA
दिग्विजय
यमुनानगर। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में खट्टर की खटरा सरकार चल रही है। वहीं कांग्रेस में आज भी काले अंग्रेज हैं। जो दिल से भारत माता की जय तक नहीं बोलते हैं। जय औपचारिक रूप से बोलते हैं। चौटाला मंगलवार को प्रदेश में चल रही कॉलेज यात्रा को लेकर गुरु नानक खालसा कॉलेज के समक्ष एक पैलेस में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित इनसो कार्यकर्ताओं से भारत माता के जयकारे लगवाए। इस दौरान उन्होंने बोला कि जो भारत माता के जयकारे नहीं लगाएगा वह पक्का कांग्रेसी होगा। जो भारत का नागरिक है वह भारत माता की जय बोलेगा। उन्होंने कहा कि भारत माता की जय भाजपा पार्टी का पेटेंट किया हुआ नहीं है। भारत का हर नागरिक भारत माता की जय बोल सकता है। इस पर राजनीति करना गलत है। जाट आरक्षण दौरान हुए उपद्रव पर उन्होंने कहा कि यह सरकार की सोची समझी चाल है।
विज्ञापन

सरकार ने ऐसा षड़यंत्र रचा कि 70 प्रतिशत लोग एक तरफ हो गए। बाकि का 30 प्रतिशत हुड्डा ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने भी इस पर खूब राजनीति की है। जबकि इनेलो ने इसमें कोई रोल नहीं निभाया। उन्होंने योग गुरु रामदेव के ब्यान की उन्होंने कड़ी निंदा की और अपने शब्दों पर योग गुरु को माफी मांगने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन साल बाद 2019 में इनेलो सत्ता में आएगी। जिसमें युवाओं की भूमिका अहम होगी। इसके लिए इनसो कॉलेज यात्रा कर रही है। इसका मकसद अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत 900 शिक्षण संस्थानों का दौरा किया जाएगा। सत्ता में आने के बाद इनेलो पहली कलम से छात्र संघ चुनाव की बहाली करेगी। बेरोजगारों को नौकरी प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर दिया जाएगा। इनेलो की सरकार बनने पर प्राइवेट सेक्टर में आठ प्रतिशत नौकरी का कोटा रखा जाएगा। गुड़गांव एनसीआर में हरियाणवी युवाओं को नौकरी मिलेगी। वह भी उच्च पदों पर बैठ सकेंगे। मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, ईश्वर पलाका, दलमीरा राम सैनी, मोहित जाट, गुरजिंद्र सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed