{"_id":"56eef40b4f1c1b0942f15192","slug":"digree-yamunanagar-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ विद्यार्थियों को मिली डिग्री, खिले चेहरे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सौ विद्यार्थियों को मिली डिग्री, खिले चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Mon, 21 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
डिग्री
- फोटो : yamunanagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। श्री सिद्धिविनायक इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कालेज शाहपुर में रविवार को तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीन ऑफ कालेजिज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के प्रो. एमएम गोयल मुख्य अतिथि व अरूणा गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संस्थान के चेयरमैन डॉ. एमके सहगल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
प्रोफेसर अमित ने विद्यार्थियों का शपथ दिलाकर डिग्री वितरण समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट के 2014 बैच के 200 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रीयां प्रदान की गई। कालेज मेें सर्वोच्च स्थान पाने वाले 15 विद्यार्थियों को विशेष सम्मान दिया गया। इसमें अंकुश कुमार, संदीप कुमार, तान्या अग्रवाल, रितिका अरोड़ा, शिवानी खंड़ेला, गिनी भारद्वाज, रमनदीप कौर, शुभंकर राठौर, रजनहा शर्मा, शोवित को मुख्य अतिथि द्वारा मैडल प्रदान कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर गोयल ने उपस्थित छात्रों को आध्यात्मिक अर्थशास्त्र के महत्व को बताते हुए कहा कि हम भारत में आर्थिक सुधारों के लिए इसका सही प्रकार से उपयोग कर सकते है। कार्यक्रम मेें संस्थान के सदस्य प्रोफेसर आरसी शर्मा, महेश साहनी, रमन खन्ना, विपिन चोपड़ा व अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।