{"_id":"6a4ecadfd2d544b220077e64","slug":"digitization-of-7335-percent-of-enumeration-forms-completed-in-the-district-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159180-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले में 73.35 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन काम हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले में 73.35 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन काम हुआ पूरा
Thu, 09 Jul 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। जिले में बुधवार तक कुल 9,18,682 मतदाताओं में से 6,73,873 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल 73.35 प्रतिशत है। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र साढौरा में 80.75 प्रतिशत, रादौर में 76.31 प्रतिशत, जगाधरी में 72.23 प्रतिशत तथा यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में 65.29 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। वहीं, इस काम की गति में तेजी आई है। यह जानकारी डीसी ने बुधवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ए. श्रीनिवासन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी। सीईएम विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जिले में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण रैशनलाइजेशन की प्रक्रिया भी जारी है। इसके लिए विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कर सुझाव लिए गए हैं और हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की नियुक्ति में सहयोग मांगा गया है। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए प्रेस विज्ञप्तियों, फ्लेक्स बैनर, रेडियो जिंगल, सोशल मीडिया, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ताओं, बस अड्डों, ई-बसों और गांवों में लाउडस्पीकरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीसी ने लोगों से कहा कि वे अपने गणना प्रपत्र समय पर भरकर संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि शेष कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए। डीसी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को दो प्रतियों में गणना प्रपत्र दिए गए हैं। भरे हुए प्रपत्र की एक प्रति बीएलओ जमा करेगा, जबकि दूसरी प्रति हस्ताक्षर कर रसीद के रूप में मतदाता को लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 21 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में केवल उन्हीं मतदाताओं के नाम शामिल होंगे, जिनके हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को प्राप्त होंगे। बैठक में एसडीएम विश्वनाथ, एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह, एसडीएम नरेंद्र कुमार, नगराधीश पीयूष गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -