फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Difficulty in getting scholarship, data not updated on portal

Yamuna Nagar News: छात्रवृत्ति मिलने की डगर मुश्किल, पोर्टल पर नहीं अपडेट डाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Difficulty in getting scholarship, data not updated on portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। चूंकि छात्रवृत्ति प्राप्त करने के मार्ग में तकनीकी पेंच आ गया है। जिस कारण अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग ए, बीपीएल योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाएगी। चूंकि यह छात्रवृत्ति वन स्कूल एप पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति के अनुसार दी जाती है। लेकिन अभी तक सभी स्कूलों का डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाया है। अभी तक तक मात्र 58 प्रतिशत विद्यार्थियों का डाटा ही अपलोड किया जा सका है, जबकि 42 का अभी होना शेष है। जब तक पूरा डाटा इस पोर्टल पर अपडेट नहीं हो जाता, तब तक विद्यार्थियों को विभाग की ओर से छात्रवृत्ति जारी नहीं की जाएगी। ऐसे में इसे लेकर मुख्यालय की ओर से जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा है। पत्र में सभी अधिकारियों को शेष विद्यार्थियों के डाटा वन स्कूल एप पोर्टल पर जल्दी अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से यह छात्रवृत्ति श्रेणी के अनुसार दी जाती है। अभी तक पब्लिक फेंसियल मेंजमेंट सिस्टम से विद्यार्थियों को राशि उनके खाता में भेजी जा रही थी। परंतु अब विभाग ने इसमें बदलाव किया है। अब यह राशि वन स्कूल एप पोर्टल से दी जाएगी। एप से विद्यार्थियों को राशि तभी मिलती है जब पोर्टल पर उनका डाटा अपलोड हो। परंतु शिक्षक पोर्टल पर समय से डाटा अपलोड नहीं कर रहे, जिससे विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति रुक गई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर दो दिन में डाटा अपडेट करने आदेश दिए हैं। वहीं डाटा अपलोड न होने की स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी किया है। वहीं इसे लेकर शिक्षकों का कहना है कि पोर्टल पर एक साथ काम करने से अकसर यह हैंग होता और गति धीमी हो जाती है। जिससे विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने में समय लगता है। पहली से 12वीं कक्षा तक मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड से फैमिली आईडी, बैंक अकाउंट नंबर तक देने होते हैं।
विज्ञापन



श्रेणी के अनुसार मिलती है छात्रवृत्ति
अनुसूचित जाति पहली से पांचवीं तक बच्चों को हर महीने 150, लड़की को 225 रुपये मिलते हैं। छठी से आठवीं तक छात्र को 200 व छात्रा को 300 रुपये दिए जाते हैं। नौंवी से 12वीं अार्ट छात्र को 250, अार्ट छात्रा को 400 रुपये मिलते हैं। जबकि 11वीं व 12वीं के साइंस छात्र के लिए 400, छात्रा के लिए 600 रुपये मिलते हैं। बीपीएल परिवार के विद्यार्थियों के लिए पहली से पांचवी के छात्र को 75 रुपये, छात्रा को 150 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। छठी से 8वीं के छात्र को 100, छात्रा को 200 रुपये दिए जाते हैं। नौवीं से 12वीं आर्ट के छात्र को 150, छात्रा को 300 रुपये मिलते हैं। बीपीएल परिवार के 11वीं साइंस छात्र को 200 और छात्रा को 400 रुपये दिए जाते हैं। 12वीं के साइंस छात्र को 200 और छात्रा को 400 रुपये हर महीने मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब वन स्कूल एप पोर्टल से पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। जिसके लिए एप पोर्टल पर उनका डाटा अपडेट किया जाना है। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में डाटा पेंडिंग है वह समय से पूरा करवाया जा रहा है। जल्द ही सभी विद्यार्थियों का डाटा अपलोड कर दिया जाएगा।


-सुमन बहमनी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed