{"_id":"fe951c86a4a762575800c0ddec19f86f","slug":"difficulties-of-sewerage-overflow-kaloniwasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरफ्लो सीवरेज ने बढ़ाई कालोनीवासियों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरफ्लो सीवरेज ने बढ़ाई कालोनीवासियों की मुश्किलें
यमुनानगर
Updated Sun, 22 Dec 2013 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधीधाम कालोनी में ओवरफ्लो सीवरेज ने कालोनीवासियों की मुश्किलों को
विज्ञापन
बढ़ाया हुआ है। गलियों में जगह-जगह भरे गंदे पानी के कारण उन्हें नरकीय
जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
संबंधित विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कालोनी के लोगों का कहना है कि जब तक नई लाइन नहीं बिछाई जाएगी, तब तक समस्या का समाधान नहीं होगा। गांधीधाम कालोनी निवासी यशपाल व महेश ने बताया कि आरटीए कार्यालय के साथ लगती गली में पिछले कई महीनों से सीवरेज जाम पड़ा हुआ है।
गली में गंदा पानी खड़ा होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानियें का सामना करना पड़ रहा है। दिन में तो जैसे तैसे लोग गली को पार कर लेते हैं। लेकिन शाम होते ही समस्या गहरा जाती है। लोग गंदें पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। इस संदर्भ में कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी गई है। लेकिन अभी तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
प्रीतम तथा तिलकराज ने बताया कि कार्यालय के पास सीवरेज ओवर फलो हो रहा है। दिनभर गंदा पानी सड़क पर बहते देखा जा सकता है। जिसमें से दिनभर बदबू आती रहती है। इस वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई है। राजीव छाबड़ा का कहना है कि जाम सीवरेज की वजह से बाथरूम व रसाई घर में पानी ने बैक मारना शुरू हो गया है। कई बार तो गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। उन्होंने बताया कि जाम सीवरेज के कारण पिछले दिनों आरटीए कार्यालय के अंदर भी पानी भर गया था। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
छोटे पाइप होने के कारण गहराई समस्या
कालोनी के लोगों का कहना है कि सीवरेज के पाइप छोटे होने की वजह से जाम की समस्या गहराई हुई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले अधिकारियों के लिए सीवरेज लाइन दबाई गई थी। लेकिन समय के साथ-साथ आबादी बढ़ी गई। लेकिन सीवरेज लाइन को आज तक तब्दील नहीं किया गया।