{"_id":"65d1247be477fca20008defb","slug":"did-wrong-things-for-three-years-got-abortion-while-pregnant-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-114266-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गश्त कर रहे एसपीओ व होमगार्ड को डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गश्त कर रहे एसपीओ व होमगार्ड को डंडों से पीटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरनौल रोड पर मंडेबर गांव के बाद रात को गश्त कर रहे फर्कपुर थाना में तैनात एसपीओ व होमगार्ड के जवान पर कार सवार दो युवकों ने डंडों से पीट जानलेवा हमला किया। आरोप है कि आधी रात को सड़क पर संदिग्ध हालात में कार खड़ी करने के बारे में पूछने पर आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में घायल एसपीओ व होमगार्ड का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास व सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।गुंदियाना निवासी होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर तैनात है। इन दिनों उसकी ड्यूटी फर्कपुर थाना के अंतर्गत फर्कपुर चौकी में लगी हुई है। रात को वह होमगार्ड जगपाल के साथ राइडर नंबर 10 पर गश्त कर रहे थे। जब वह हरनौल रोड पर गश्त करते हुए मंडेबर गांव के पास पहुंचे तो उन्हें सड़क पर एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। जब वह जांच करने लगे तो उसमे गांव जामपुर निवासी प्रशांत और प्रज्जवल मौजूद थे। जब उन्होंने आरोपियों को सड़क पर कार रोकने का कारण पूछा तो आरोपी उनके साथ बहस व गाली गलौच करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने कार से डंडें निकाल कर उसे जान से मारने की नियत से उसके सिर में कई वार किए। बीच बचाव में आए होमगार्ड जगपाल से भी उन्होंने मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उनके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपी युवकों पर आईपीसी की धारा 186, 307, 323, 332, 353 व 34 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।