फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dheeraj and Rakesh won the trophy through tiebreaker match

Yamuna Nagar News: टाईब्रेकर मुकाबले से धीरज, राकेश ने जीती ट्रॉफी

Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj and Rakesh won the trophy through tiebreaker match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिमखाना क्लब में जिमखाना टेनिस प्रीमियर लीग सीजन-4 कराई गई। इसके 100+ संयुक्त आयु युगल वर्ग के अंतिम मुकाबले में स्कोर बराबर होने पर टाईब्रेकर खेला गया। टाईब्रेकर मुकाबला काफी देर तक चला। इसके अंत में धीरज व राकेश ने 7-5 के स्कोर से मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं ललित टंडन और राहुल विग को उप विजेता ट्रॉफी हासिल हुई। ललित टंडन व राहुल विग ने क्वार्टर फाइनल में गुलवीर ग्रेवाल व आशीष अरोड़ा पर 6-2 के स्कोर से जीत हासिल की। सेमीफाइनल में विशाल सूद व अतुल्य सून को हराकर अंतिम मुकाबले में स्थान पक्का कर किया। इसमें धीरज चौधरी व राकेश ठाकुर के साथ रोमांचक मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

इसमें ललित और राहुल शुरू में 1-5 के स्कोर से पीछे थे, पर उन्होंने गेम का पासा पलटते हुए 6-5 के स्कोर की बढ़त ले ली। सभी छह गेम्स में स्कोर बराबर होने पर निर्णायक टाईब्रेकर खेला गया। टाईब्रेकर मुकाबले में धीरज व राकेश ने 7-5 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed