{"_id":"6aa1af0b63ad210d8a0bf406","slug":"dhairya-won-the-bronze-medal-in-the-50m-shooting-event-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-162637-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: धैर्य ने 50 मीटर शूटिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: धैर्य ने 50 मीटर शूटिंग में जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के साथ पूर्व मंत्री। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। धैर्य शर्मा ने देहरादून में हुई 45वीं उत्तरी भारत शूटिंग प्रतियोगिता के 50 मीटर शूटिंग स्पर्धा के वर्ग में कांस्य पदक जीतकर यमुनानगर का नाम रोशन किया। ये प्रतियोगिता तीन से आठ सितंबर तक करवाई गई। शहर निवासी धैर्य शर्मा ने इसमें बेहतर प्रदर्शन किया। पदक जीतने के बाद धैर्य शर्मा को शूटिंग के खिलाड़ी स्वर्गीय जसपाल राणा के पिता एवं उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
धैर्य शर्मा लाडवा की कर्ण शूटिंग अकादमी से प्रशिक्षण ले रहा है। रादौर निवासी विपिन शर्मा के पुत्र धैर्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है। उसने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कर्ण शूटिंग अकादमी लाडवा के कोच जगबीर सिंह और नीतीश कुमार को दिया। कोचों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास और तकनीक पर विशेष ध्यान देने से उन्हें प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिली। धैर्य ने कहा कि शूटिंग के क्षेत्र में आगे भी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे। उनका लक्ष्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करना है।