{"_id":"65b978baf275030d77007854","slug":"dfo-inspected-chikkan-forest-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-113130-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डीएफओ ने किया चिक्कन जंगल का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डीएफओ ने किया चिक्कन जंगल का निरीक्षण
Wed, 31 Jan 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। कलसिया रेंज की चिक्कन बीट से खैर के पेड़ों के कटाने के मामले में जिला वन अधिकारी वीरेंद्र गिल ने दौरा किया है। डीएफओ ने छछरौली रेंज के अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
चिक्कन जंगल में खैर के कीमती पेड़ काटने का मामला सामने आया था। इसी के चलते जिला वन अधिकारी ने जंगल का दौरा किया है। डीएफओ ने कहा है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। यदि इसमें विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता मिलती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएफओ ने चोरी रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे मामले में बिल्कुल भी कोताही न बरती जाए। लोगों को इसके बारे जागरूक किया जाए। वन संपदा प्रदेश व राष्ट्र की संपदा है। इसे नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिक्कन जंगल में खैर के पेड़ की मंडी मिली है जिस पर डैमेज रिपोर्ट काट दी गई है।