फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dewar accused of attempted rape

देवर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Dewar accused of attempted rape
एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की और घर से निकाल दिया। उसके ससुराल वालों ने भी उसे दहेज को लेकर उत्पीड़ित किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके आरोपी देवर व पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छछरौली के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2019 में एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद उसके मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर उसे विदा किया था। लेकिन शादी में दिए गए सामान से उसके ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। महिला ने बताया कि शुरू से उसके देवर की उस पर गलत नजर थी। एक दिन वह घर पर अकेली थी। तभी उसका देवर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से बची। उसने यह बात अपने पति व सास को बताई। लेकिन उन्होंने भी आरोपी का ही साथ दिया। उसके विरोध जताने पर आरोपियों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में महिला के आरोपी देवर, पति, सास व तीन अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed