फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees were overwhelmed after seeing the drama of Radha-Krishna marriage

Yamuna Nagar News: राधा-कृष्ण विवाह की लीला देखकर श्रद्धालु भावविभोर

Sun, 22 Sep 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 22 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees were overwhelmed after seeing the drama of Radha-Krishna marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। रामलीला मैदान में चल रहे श्रीकृष्ण रास उत्सव का शनिवार को छठा दिन रहा। इस दौरान राधा-कृष्णा विवाह की लीला का मंचन किया। यह लीला देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
श्रीकृष्ण सखा मंडल एवं श्री श्याम स्नेही संकीर्तन मंडली के सदस्यों ने प्रिया प्रीतम को माल्यार्पण कर लीला की शुरुआत की। वृंदावन से आए श्रीकुंज बिहारी रासलीला मंडली के सदस्यों ने राधा कृष्ण विवाह का मंचन किया। आचार्य कुंज बिहारी शर्मा ने बताया कि राधा कृष्ण तो एक ही बात हैं, लेकिन संतों एवं श्रद्धालुओं को सुख पहुंचाने के लिए भगवान ब्रह्मा ने उनका विवाह भांडीर वन में करवाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह विवाह सांसारिक नहीं था बल्कि यह तो भक्तों को सुख पहुंचाने के लिए भगवान ब्रह्मा ने मुरली को साक्षी मानकर करवाया था। राधा कृष्ण को अलग समझने की कभी गलती नहीं करनी चाहिए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली गई। वहीं, राधा रानी को उनकी सखियां मंडप तक लेकर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण के सखा नाचते गाते मंडप पहुंचे। यह दृश्य देखकर पंडाल श्रीराधा कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। विवाह से पूर्व राधा रानी की गोद भराई व हल्दी संस्कार करवाया गया। वहीं, श्रीकृष्ण की विभिन्न रस्मों के बाद सेहरा की रस्म पूरी की गई। लीला के दौरान भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।
इससे पूर्व सुबह के सत्र में श्रीचैतन्य महाप्रभु की लीला दिखाई गई। लीला में चैतन्य महाप्रभु ने हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा कृष्णा, हरे हरे, हरे राम, हरे राम, राम राम, हरे हरे महामंत्र का जाप करने का आह्वान किया। उन्होंने संदेश दिया कि इस युग में नाम सबसे बड़ा मंत्र है। इसी मंत्र का जाप कर मनुष्य इस भवसागर से पार हो सकता।

बताया कि भगवान से जुड़ने का सबसे अच्छा माध्यम लीला है। लीला कोई मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि भगवान से मिलने का एक माध्यम है। प्रभु ने बाल्य काल में लीलाएं कर दुष्टों का नाश किया था। इस दौरान डाॅ. डीसी गर्ग, राकेश बंसल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप बंसल, राहुल कोहली, संजय अग्रवाल, अनिल गोयल, राजकुमार गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed