फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees rejoice in Guru Purnima festival

Yamuna Nagar News: गुरु पूर्णिमा महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Mon, 22 Jul 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees rejoice in Guru Purnima festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लालद्वारा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस दौरान मंदिर में महोत्सव हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों में शीश झुकाकर वंदना की। इस दौरान बावा लाल दयाल के भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
महोत्सव कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता, महासचिव नरेंद्र पुरी की देखरेख में हुआ। पंडित प्रकाश शास्त्री ने बताया कि भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। महर्षि वेदव्यास ने चारों वेदों की रचना की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालुओं से विधि पूर्वक पूजा करवाई। कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान ने कहा कि हमें दूसरों की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान रमेश वढेरा, सतपाल शर्मा, रजनीश की देखरेख में भंडारा करवाया गया। इस दौरान सतपाल, राजेंद्र वोहरा, पवन कुमार महेंद्रू, उडीकचंद, राजेश कुमार, राजेंद्र आनंद, अमित सचदेवा, नरेश पुरी, मूलराज भारद्वाज, अभिषेक पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed