फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees going to Shri Katasraj Dham in confusion due to lack of visa

Yamuna Nagar News: वीजा न लगने से असमंजस में श्री कटासराज धाम जाने वाले श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees going to Shri Katasraj Dham in confusion due to lack of visa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वीजा न लगने से असमंजस में श्री कटासराज धाम जाने वाले श्रद्धालु असमंजस में हैं। यात्रा संयोजक शिवप्रताप बजाज ने मामले में पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अधिकारियों पर मनमर्जी के आरोप लगा रहे हैं। केंद्रीय सनातन धर्म सभा उत्तरी भारत के अध्यक्ष शिवप्रताप बजाज ने बताया कि दो माह से पाकिस्तान स्थित श्री कटासराज धाम की यात्रा की तैयारी में लगे हैं। यात्रा में जाने के इच्छुक देश के विभिन्न प्रांतों के 168 यात्रियों के पासपोर्ट मंगवा कर उनकी सूची पाकिस्तान मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर के अतिरिक्त सचिव कार्यालय में समय रहते भेज दी गई थी, पर अभी तक पाकिस्तान हाई कमीशन के पास उनके द्वारा भेजी गई तीर्थ यात्रियों की सूची नहीं पहुंची है। अब उन्हें यात्रा से महज एक सप्ताह पहले बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से 60 ही यात्रियों के वीजे दिए जा सकते हैं। उनके भेजे कार्यक्रम अनुसार यात्रा 21 दिसंबर से शुरू होनी थी, जो 23 दिसंबर को श्रीकटासराज धाम पहुंचनी थी। जहां एकादशी पर्व व गीता जयंती महोत्सव श्रीकटासराज धाम तीर्थ पर मनाया जाना था, पर अभी तक किसी यात्री का वीजा नहीं लगाया गया। 20 दिसंबर तक यात्रियों ने श्री दुर्गियाना मंदिर अमृतसर में पहुंचना होता है, ताकि 21 दिसंबर को समय रहते पाक सीमा में प्रवेश कर जाए। लेकिन अभी तक वीजा न लगने से श्री कटासराज धाम जाने वाले श्रद्धालु असमंजस में हैं। बहुत से श्रद्धालु ऐसे हैं, जो दक्षिण भारत से आते हैं। जिन्हें ट्रेन पर रिजर्वेशन भी पहले ही करानी होती है, लेकिन अभी तक उन्हें वीजा संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। ऐसे ही पाकिस्तान मिनिस्ट्री एक्सटर्नल अफेयर के अधिकारियों की लापरवाही से वर्ष-2022 दिसंबर में यात्रा स्थगित हो गई थी। इस बार भी हालत कुछ ऐसे ही बनते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि समय रहते पाक विदेश मंत्रालय ने उन्हें कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। एक प्रतिनिधिमंडल राजन बजाज की अध्यक्षता में पाक मिनिस्ट्री एक्सटर्नल अफेयर कार्यालय में भी भेजा गया था, पर वहां बैठे अधिकारियों ने उन्हें किसी भी उच्च अधिकारी से नहीं मिलने दिया। शिवप्रताप बजाज ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में हिंदुओं का सबसे महान व पवित्र तीर्थ स्थल श्रीकटासराज धाम है। जहां प्रतिवर्ष भारत के विभिन्न प्रदेशों से सैकड़ों हिंदू तीर्थ यात्री अपने आराध्य शंकर भगवान के दर्शनों एवं पूजा अर्चना के लिए जाते हैं, पर कुछ समय से पाक विदेश मंत्रालय में बैठे अधिकारियों की मनमर्जी के चलते यात्रा हाशिये पर जाती दिखाई दे रही है। जिसके चलते हिंदू समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed