फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees danced to the bhajans during Prabhatpheri

Yamuna Nagar News: प्रभातफेरी में भजनों पर खूब थिरके श्रद्धालु

Mon, 20 Jan 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the bhajans during Prabhatpheri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्रीलाल द्वारा मंदिर में बावा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव 31 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिर में समागम करवाया जाएगा। समागम के लिए लोगों को प्रभातफेरियां निकाल कर निमंत्रण दिया जाएगा। प्रभातफेरियां प्रतिदिन 29 जनवरी तक तड़के चार बजे निकाली जाएगी। रविवार को प्रभातफेरी में श्रद्धालु भजनों पर खूब थिरके।
प्रभातफेरी का रविवार को शुभारंभ पंडित प्रकाश शास्त्री ने पूजा करवाकर किया। मंदिर कमेटी के महासचिव नरेंद्र पुरी ने बताया कि 31 जनवरी को सतगुरु बावा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसके उपलक्ष्य में प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। प्रभात फेरी में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी का तमाम गलियों व मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रास्ते में प्रभात फेरी के श्रद्धालुओं के लिए फल-प्रसाद का प्रबंध किया।
विज्ञापन

प्रभातफेरी में श्रद्धालु बावा लाल महाराज के भजनों पर झूमते रहे ओर वातावरण भक्तिमय बन गया। कमेटी के वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान एंव सुरेंद्र विग ने बताया कि प्रभात फेरियां 29 जनवरी तक निकाली जाएगी। 31 जनवरी बावा लाल दयाल महाराज का जन्मोत्सव और दो फरवरी को महंत द्वारका दास का जन्मोत्सव व बसंत पंचमी उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान कृष्ण लाल विग, रमेश वडेरा, सतपाल शर्मा, सतपाल, रजनीश, प्रदीप मदान, वीरेंद्र विग, राजेंद्र वोहरा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed