फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   devolpment-catria

यमुनानगर को बनाया जाएगा मैगनेट सिटी : कटारिया

Tue, 23 Jun 2015 12:24 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 23 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
अंबाला के सांसद रतनलाल कटारिया ने कहा कि हरियाणा सरकार ने एनसीआर की तर्ज पर यमुनानगर को मैगनेट सिटी के तौर पर चिह्नित किया है। वर्ष 2019 तक यमुनानगर की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन


कटारिया ने सोमवार को यमुनानगर के विभिन्न इलाकों और गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। सांसद ने कहा कि सरकार ने हिसार, करनाल, अंबाला व यमुनानगर को एनसीआर की तर्ज पर मैगनेट सिटी बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


अब इन शहरों में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। सड़कों का जाल बिछेगा। आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और नए विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। साथ ही रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। सांसद ने कहा कि 21 जून को
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 2 अरब से अधिक लोगों ने योग कर भारत को विश्व गुरु बना दिया।

सांसद ने विधायक घनश्याम अरोड़ा के साथ यमुनानगर के गांव फतेहपुर, नया गांव, दयालगढ़, बलाचौर, माली माजरा सहित शहर की कई कॉलोनियों का दौरा किया। विधायक ने 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के पखवाडे़ में कार्यकर्ताओं से भाग लेने और लोगों को केंद्र व हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देने का आह्वान किया।


उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के लिए कई नई कल्याणकारी नीतियां शुरू की गई हैं। इन नीतियों को घर-घर तक संपर्क कर लोगों को बताना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, राजिंदर राणा, सुरेंद्र शर्मा, मदन चौहान, मेघराज, मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, बालकराम नागरा, पार्षद संगीता सिंघल, डॉ. हर्षवर्धन, प्रदीप अग्रवाल, मनीष मलिक, प्रदीप चावला, कृष्ण सिंगला, नाथीराम, मंगतराम लांबा, पवन तायल, रोचक गर्ग, नितिश, केवल कृष्ण लूथरा, राजिंदर तलवाड़, संजीव गोंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed