{"_id":"6aff589fcdc3ac436a091d64","slug":"development-work-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166356-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन वार्डों में 1.58 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन वार्डों में 1.58 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य
Fri, 20 Nov 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
शहर के वार्ड 20 में उद्घाटन के बाद लोगों से बात करते विधायक व मेयर। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर तीन, 16 और 20 के लोगों को जल्द ही टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इन तीनों वार्डों में एक करोड़ 58 लाख 34 हजार रुपये की लागत से गलियों, नालियों, स्टॉर्म वाटर लाइन और नाले का निर्माण करवाया जाएगा।
मेयर सुमन बहमनी ने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल की मौजूदगी में वीरवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूरा होने से संबंधित कॉलोनियों में सड़क और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।
मेयर बहमनी के मुताबिक वार्ड नंबर तीन की गंगानगर कॉलोनी में 58 लाख 17 हजार रुपये की लागत से गलियों और नालियों का निर्माण किया जाएगा। अनिल कुमार के घर से राजरानी के घर तक, जय सिंह के घर से राकेश के घर तक, विशेष मेटल से सरोज के घर तक और रामचंद्र के घर से मंगत राम के घर तक गलियों व नालियों का निर्माण होगा।
विज्ञापन
वार्ड नंबर 20 की मॉडर्न कॉलोनी में 26 लाख 85 हजार रुपये की लागत से विभिन्न गलियों और स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण किया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और पार्षद विक्रम राणा की मौजूदगी में मेयर ने कार्य का शिलान्यास किया। स्टॉर्म वाटर लाइन बनने से बारिश के पानी की निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
वार्ड नंबर 16 के जोगिंद्र नगर में 73 लाख 32 हजार रुपये की लागत से गलियों और नाले का निर्माण करवाया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि शहर में सड़क, नाली, सीवरेज और जल निकासी से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जा रहे हैं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल ने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ शहर में लगातार विकास कार्य करा रही है। इस अवसर पर जेई तुलसी, कृष्ण खदरी, अनिल राणा, प्रताप वर्मा, चंदन, शुभम राणा, फिरोज, पूजा मोंगा, विनेश मनकट, राहुल पांडे, सुमित शर्मा और दिनेश उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।