Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work worth Rs. 69.70 lakh will be carried out in Bharat Sevak Nagar

Yamuna Nagar News: भारत सेवक नगर में 69.70 लाख से होंगे विकास कार्य

Sat, 07 Feb 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs. 69.70 lakh will be carried out in Bharat Sevak Nagar
विकास कार्यों का शिलान्यास करतीं मेयर सुमन बहमनी व पूर्व मंत्री कंवरपाल। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी और पूर्व केबिनेट मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार को वार्ड नंबर पांच के भारत सेवक नगर में गलियों के निर्माण और स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के कार्य का शिलान्यास किया। नगर निगम की ओर से इन कार्यों पर 69.70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
मेयर बहमनी ने बताया कि सरीफ के घर से आरा मशीन तक, प्रेम कुमार के घर से रणधीर के घर तक, राजा डेयरी से वाजिद के घर तक, वाजिद के घर से गौरव करियाना तक, कृपाल सिंह के घर से धर्मपाल के घर तक, श्रीराम मंदिर के साथ वाली गली, धर्मपाल गुप्ता के घर से प्रवीण पल्लवी के घर तक, ऋतु के घर से प्रदीप के घर तक, धन लक्ष्मी करियाना से शाहिद के घर तक और बूड़िया रोड से बिलाल हुसैन के घर तक गलियों का निर्माण और स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। भारत सेवक नगर में गलियां बनने से आमजन की राह आसान होगी। अंडरग्राउंड नालियों के निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को गंदे पानी से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों, गलियों, नालियों, पार्कों और साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जा रहा है। कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और नगर निगम मिलकर शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सेवक नगर में गलियों और अंडरग्राउंड नालियों के निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। पार्षद भानू प्रताप ने कहा कि लंबे समय से भारत सेवक नगर में गलियों व नालियों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। मौके पर नगर निगम के सहायक अभियंता मुनेश्वर भारद्वाज, कनिष्ट अभियंता गगन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed