फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work worth Rs 42.54 lakh will be done in Ward 19

Yamuna Nagar News: वार्ड 19 में होंगे 42.54 लाख के विकास कार्य

Fri, 19 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Development work worth Rs 42.54 lakh will be done in Ward 19
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने भाजपा नेता नेपाल राणा के साथ वार्ड 19 में 42.54 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्याें का शिलान्यास किया। यहां जवाहर नगर में 24.97 लाख की लागत से विभिन्न गलियों के निर्माण किया जाएगा। वहीं, मंडेबरी में 17.57 लाख रुपये की लागत से 200 एमएम व्यास की एनपी-2 पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि जवाहर नगर नवनियमित कॉलोनी है, जिसमें विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्रवासियों की कीचड़ भरी गलियों से राहत मिलेगी। लोगों की राह आसान होगी। मंडेबरी में पाइप लाइन बिछाने का कार्य होने से पानी निकासी की समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

हर नियमित कॉलोनी में विकास कार्य करवाए जा रहे है। हाल ही नियमित हुई कॉलोनियों में करोड़ों रुपये की लागत से गलियां, नालियां व अन्य मूलभूत सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार पूरी तरह जनता की सेवा के लिए समर्पित है। शहर के विकास के साथ स्वच्छता के लिए भी नगर निगम कार्य कर रहा है। शिलान्यास पार्षद हरजीत आनंद और मनोनीत पार्षद उषा की मौजूदगी में किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed