फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development work stuck due to contractors' indifference

Yamuna Nagar News: ठेकेदारों के बेरुखी से लटके विकास कार्य

Mon, 11 Nov 2024 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Development work stuck due to contractors' indifference
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के लिए जरूरी लाखों रुपये के काम ई-निविदा प्रक्रिया में लटक गए हैं। क्योंकि विकास कार्यों के लिए नगर निगम को ठेकेदार व एजेंसियां नहीं मिल रहे। इस कारण अफसरों को मजबूरन एक ही काम की बार-बार ई निविदा लगानी पड़ रही हैं। इससेनिवर्तमान पार्षद नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
निवर्तमान पार्षद वार्ड तीन से हरमीन कोहली, सात से रामआसरा भारद्वाज, आठ से विनोद मरवाह, तेरह से निर्मल चौहान ने कहा कि करीब एक साल से निगम अफसर विकास कार्यों की निविदा लगाने का खेल कर रहे हैं। एक ही काम की कई बार ई-निविदाएं लगाई जा चुकी है, पर उनमें ठेकेदार व एजेंसियां नहीं मिले। इसके साथ ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान रही आचार संहिता से भी कई माह यह प्रक्रिया लटकी रही।
विज्ञापन


अब आचार संहिता हटने पर नगर निगम अफसर फिर ई-निविदाएं लगा रहे हैं। उसमें भी तय समय अवधि में ठेकेदार व एजेंसियां न मिलने पर दोबारा ई-निविदाएं लगानी पड़ गई हैं। इसकी एक वजह ई-निविदा प्रक्रिया का प्रचार न होना भी है। आरोप है कि निगम अफसर ई-निविदाएं वेबसाइट पर अपलोड कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ दो साल पहले के मंजूर काम भी अभी तक ई-निविदा प्रक्रिया में लटके हैं। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों के जरूरी काम भी हैं, जिनके न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि ई-निविदाएं बड़ी राशि के बजाय कम राशि की लगाई जाएं, जिससे छोटे ठेकेदार व एजेंसियां भी उसमें बिड कर पाएं और अधिक बिड आने पर प्रतिस्पर्धा के चलते कम खर्च में काम हो सकें।


इन कामों की दोबारा लगानी पड़ीं ई-निविदाएं
वार्ड चार के भगवानगढ़ में 15.01 लाख रुपये से सुखमणि रिजॉर्ट समीप डी-प्लान में सड़क का निर्माण। वार्ड 18 में 6.68 लाख रुपये से शहीद फतेह सिंह पार्क का विकास। वार्ड 18 में 5.18 लाख रुपये से भोला के घर से उमा शंकर के घर तक सड़क व सीवरेज निर्माण। वार्ड चार के बूड़िया में 8.38 लाख रुपये से जय भगवान के घर से बाबू राम के घर तक और देवी मंदिर से सोनू के घर तक सड़क व नाली का निर्माण। वार्ड चार के बूड़िया में 4.23 लाख रुपये से पुलिस स्टेशन से चुन्नी लाल के घर तक पाइप बिछाने सहित गली का निर्माण। वार्ड चार के बूड़िया में 7.58 लाख रुपये से जलघर में शौचालय निर्माण। इससे पहले भी लाखों रुपये के कामों की ई निविदाएं दोबारा लगाई जा चुकी हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed