फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development will take place in the city wards with crores of rupees

Yamuna Nagar News: करोड़ों रुपयों से होगा शहर के वार्डों में विकास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Development will take place in the city wards with crores of rupees
यमुनानगर। शहर के तीन वार्डों में 1.24 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों के लिए नगर निगम की ओर से ई निविदाएं लगाई गई हैं। इसमें वार्ड नंबर-15, 17 व 19 शामिल हैं, जहां निविदा प्रक्रिया पूरी होने पर पाइप बिछाने, नाले व गलियों-नालियों के निर्माण सहित शहीद भगत सिंह चौक का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन

हालांकि इनमें कई कामों के लिए विधानसभा चुनाव से पहले भी ई निविदा लगा दी गई थीं, पर आचार संहिता लगने से इसकी प्रक्रिया नहीं हो पाई थी। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद नगर निगम अफसर ऐसे सभी कार्यों की दोबारा ई निविदा लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम अफसरों की ओर से अब जिन 1.24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की ई निविदाएं लगाई गई हैं, उनमें वार्ड 15 में 19.74 लाख रुपये से पंचायती गुरुद्वारा से पुराना रादौर रोड व गौरव इलेक्ट्रिकल से वेदी सिलाई मशीन वाया राधा कृष्ण दुकान तक आरसीसी नाले का निर्माण और महेंद्र मित्तल के घर वाली गली में पाइप बिछाने का काम होगा। वार्ड 15 में ही 15.03 लाख रुपये से शहीद भगत सिंह चौक का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 19 की जवाहर कॉलोनी में 40.26 लाख रुपये से विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण और इसी वार्ड की गोविंद विहार कॉलोनी में 32.37 लाख रुपये से विभिन्न गलियां व नालियों का निर्माण होगा। वार्ड 17 के वीना नगर में 3.51 लाख रुपये से दलीप के घर से मंगत राम के घर तक नाली का निर्माण होगा और इसी वार्ड के कैप क्षेत्र में 13.56 लाख रुपये से विभिन्न पार्कों के विकास कार्य होंगे।

वर्जन
शहर के लिए जो कार्य जरूरी हैं, उन्हें प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। इन कामों को सिरे चढ़ाने के लिए ई निविदाएं लगाई जा रही हैं। प्रयास है कि ई निविदा प्रक्रिया जल्द पूरी कर यह कार्य शुरू व समय पर पूरे कराए जाएं।- आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed