फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development of youth is the aim of NNS: Dr. Chaudhary

युवाओं का विकास एनएनएस का उद्देश्य : डॉ. चौधरी

Wed, 12 Feb 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Development of youth is the aim of NNS: Dr. Chaudhary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डीएवी कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ शाहबाद के मारकंडा नेशनल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्तित्व का विकास करना रहा है।
उन्होंने कहा कि एनएनएस की गतिविधियों में भाग लेने वाले स्वयंसेवक लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते हैं। एनएसएस स्वयंसेवकों की ओर से श्रम के साथ सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन बारे ग्रामीणों को जागरूक किया जाता है। जिससे उनमें समाज सेवा व राष्ट्र सेवा के गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य डॉ. तेजबीर सिंह ने कहा कि विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान इत्यादि का समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना एनएसएस जैसे विद्यार्थी संगठनों के स्वयंसेवकों पर निर्भर करता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेश सिंह मोहन व डॉ. गुरमेज सिंह ने बताया कि अगले सात दिन तक ग्रामीणों को डिजिटल शिक्षा, नशा मुक्ति, स्वच्छता मिशन आदि पर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed