फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Development entangled in the game of pros and cons

Yamuna Nagar News: पक्ष-विपक्ष के खेल में उलझा विकास

Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Development entangled in the game of pros and cons
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस समर्थित निवर्तमान पार्षद विनय कांबोज के वार्ड नंबर पांच में अधिकांश क्षेत्र शहरी है। कांबोज का आरोप है कि विपक्ष में होने के कारण सत्ता पक्ष ने विकास कार्यों में अड़चने डाली हैं। वहीं निवर्तमान मेयर का कहना है कि सभी वार्डों में बिना भेदभाव के काम कराए गए हैं।
वार्ड पांच की सबसे बड़ा मुद्दा जल निकासी है, जिसका वर्षों बाद भी वार्ड में सही प्रबंधन नहीं हो पाया। ऐसे ही वार्ड में शहरी से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सफाई व स्ट्रीट लाइट जैसी दिक्कतें भी हैं। निवर्तमान पार्षद विनय कांबोज का कहना है कि वार्ड के मुद्दों व समस्याओं को सदन बैठकों में कई बार रख चुके हैं। वे सत्ता पक्ष पर वार्ड के कामों में अड़चने डालने के आरोप लगा रहे हैं। वहीं निवर्तमान मेयर मदन चौहान क कहना है कि वार्ड में बिना भेदभाव काम कराए गए। इस तरह पक्ष-विपक्ष में उलझे वार्ड विकास को देख निवासी निराश हैं, जो समस्याओं का हल मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नई वार्डबंदी व मतदाता सूची मुताबिक पिछले चुनाव से इस बार वार्ड में तीन पोलिंग बूथ और 4246 मतदाता ज्यादा हैं। अक्तूबर-2018 के चुनाव में 11 पोलिंग बूथ बढ़कर 14 हो गए हैं। ऐसे ही 2018 के कुल 11846 मतदाता भी मौजूदा समय में बढ़कर 16092 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है। निवर्तमान पार्षद विनय कांबोज सहित अन्य सभी के लिए वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ने का मौका है। कांबोज सहित कई नए-पुराने चेहरे चुनाव तैयारी में प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। इस बार वार्ड में पिछली बार से 4246 मतदाताओं का बढ़ना चुनावी परिणाम पर काफी असर डाल सकता है।
नई वार्डबंदी में क्षेत्र
सरगोदा कॉलोनी, हनुमान गली, स्टीम इंजन, राजपुतान गली, जोड़ीपुरा, धोबियां गली, घास मंडी, राजान गली, पुरानी सब्जी मंडी, सवारियां गली, बूड़िया गेट (शर्मा टेंट), पटरी मोहल्ला, भगतपुरा, इंदिरा कॉलोनी, चून्ना भट्टी, ग्रीन विहार, भारत सेवक नगर, तेजली गेट, सराय तकिया, कल्याण नगर, सराय वाली गली, मधुबन कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी (पार्टली), भागीरथ कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, गोबिंदगढ़ फार्म, मांडखेड़ी की टपरियां, लक्ष्मी नारायण कॉलोनी, नारायण कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण हनुमान मंदिर वाली गली, तेजली गेट, गढ़ीमुंडो की टपरियां, विशाल कॉलोनी, पूर्ण विहार, रामनगर, कोर्ट रोड, सरवर मोहल्ला, मोहननगर, मनोहर कॉलोनी, रामलीला भवन के पीछे, रेलवे रोड छोटी लाइन, गणेश कॉलोनी, स्कूल रोड, अशोक विहार, मंगतपुरा, वाल्मीकि बस्ती, उषा वाली गली, अशोक विहार, हरिजन माजरी।
मोहम्मद समीर ने बताया कि वार्ड में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी की है। नाले-नालियों व सीवरेज की सफाई न होने के साथ यह गंदगी से अटे रहते हैं। इससे जल निकासी ठप है। इससे गलियों-सड़कों पर जलभराव के हालात बनते हैं, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है। साथ ही बीमारी की आशंका रहती है।
मोहम्मद नाजिम ने कहा कि वार्ड से बड़ा नाला निकल रहा है, जो आसपास की कॉलोनियों की जल निकासी के लिए हैं। हालात ये हैं कि यही नाला जलभराव की वजह बन रहा है। क्योंकि कई बार नाले में गंदे पानी से ज्यादा कचरा रहता है। इसकी सफाई न होने से यह ओवरफ्लो होकर आसपास जलभराव करता है।
हरिंद्र गुप्ता ने बताया कि निकासी के साथ सफाई व स्ट्रीट लाइट की भी वार्ड में बड़ी समस्या है। डोर टू डोर कचरा उठान रोज नहीं होता और कई जगह सफाई न होने से कचरे के ढेर रहते हैं। स्ट्रीट लाइट भी कई जगह बंद या खराब हैं और कई जगह दूर तक स्ट्रीट लाइट नहीं है। इन परेशानियों से वार्ड के लोग दो चार हो रहे हैं।
विक्रम सिंह ने कहा कि वार्ड में कई वर्षों से जलनिकासी की समस्या है, जिसका नगर निगम व जनस्वास्थ्य एवं जलापूर्ति अभियांत्रिकी विभाग को समाधान करना चाहिए। वार्ड से जो भी प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे, उनसे इस समस्या के हल कराने का आश्वासन मांगेंगे। इसके बाद ही वोट देने का फैसला लेंगे।

निवर्तमान पार्षद विनय कांबोज ने बताया कि उनके विपक्ष में होने से सत्ता पक्ष ने खूब प्रयास किए कि वार्ड में काम न हो, पर सदन बैठकों व अफसरों के दफ्तरों में जाकर लगातार लोग की मांगे व समस्याएं रखीं और इन पर प्रस्ताव मंजूर कराए। नतीजा ये रहा कि वार्ड में पांच साल में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए। इनमें गलियों-सड़कों, नाले-नालियों सहित अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं। अफसरों से कहकर सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट के भी काम कराए। वार्ड सामान्य वर्ग से आरक्षित होने से दोबारा चुनाव लड़ेंगे और जो काम रह गए हैं, वो कराएंगे।
वर्ष - बूथ - पुरुष - महिला - कुल
2018- 11 - 8691 - 7294 - 11846
2025- 14 - 6395 - 5451 - 16092
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed