फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dev Karate Academy athletes won 21 medals, including nine gold

Yamuna Nagar News: देव कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण समेत जीते 21 पदक

Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dev Karate Academy athletes won 21 medals, including nine gold
कराटे प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के साथ एकेडमी के पदा​धिकारी। संस्थान - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नेहरू पार्क के योग हॉल में आयोजित 18वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में देव कराटे एकेडमी बैंक कॉलोनी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक हासिल किए। इनमें नौ स्वर्ण, छह रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में करीब 170-180 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
संसाई कुसम देव ने बताया कि एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। काता वर्ग में आरव, विद्युत पुंडीर और मानवी ने स्वर्ण, आर्यन खान ने रजत तथा रिद्धित वशिष्ठ और सूरज कुमार ने कांस्य पदक जीता। कुमिते वर्ग में पुलकित, आरव, सूरज कुमार, बादल, सिया कपूर और रिद्धित वशिष्ठ ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
विज्ञापन

गुरप्रीत कौर, अक्षरा, विद्युत पुंडीर, चैतन्य गौर और देवांश धीमान ने रजत पदक जीते। वहीं आदित्य शर्मा, मानवी शर्मा, आर्यन खान और हितेश मौर्य ने कांस्य पदक अपने नाम किए। संसाई कुसम देव ने बताया कि खिलाड़ियों को कराटे कोच संसाई सुमन बाला ने कठोर प्रशिक्षण दिया, जिसके परिणामस्वरूप खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ अभिभावकों का भी आभार जताया। प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एकेडमी में सम्मानित कर भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed