फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Locks were placed on Anganwadi centers, and slogans were raised against the government

Yamuna Nagar News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लगाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Wed, 02 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 02 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Locks were placed on Anganwadi centers, and slogans were raised against the government
छछरौली ब्लॉक कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी करते आंगनबाड़ी कर्मचारी। यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। आंगनबाड़ी हेल्पर वर्कर यूनियन 1442 के बैनर तले मंगलवार को छछरौली ब्लॉक की कर्मचारियों ने बकाया भुगतान समेत विभिन्न मांगों के समर्थन ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लगाकर रोष जताया।
यूनियन की ब्लॉक उपप्रधान मिथलेश गुप्ता ने बताया विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए मिलने वाली राशि का भुगतान लंबे समय से लंबित है। तीन साल से गैस सिलिंडर, वर्दी और केंद्रों के रखरखाव का पैसा नहीं मिला है। वहीं, सेंटर का करीब 10 माह का मानदेय भी बकाया है। राज्य स्तर से मिलने वाला मानदेय भी समय पर नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को अपने वेतन से केंद्रों के खर्च उठाने पड़ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि कर्मचारी घर चलाने के लिए नौकरी कर रहे हैं या विभाग का खर्च अपनी जेब से उठाने के लिए। वर्करों ने बताया कि बकाया भुगतान और अन्य समस्याओं को लेकर यूनियन पदाधिकारी कई बार सीडीपीओ से मिल चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते मजबूरन केंद्रों पर ताले लगाकर धरना देना पड़ा। यूनियन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया राशि खातों में नहीं पहुंचती और मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। धरने में रमेश, शकुंतला, समरजीत, रीना, नरेश कुमारी, बबीता शर्मा, उर्मिल, मंजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed