{"_id":"697a68b81920a5191d016f44","slug":"despite-the-ban-chinese-strings-are-being-sold-in-shops-injuring-several-birds-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-150572-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: प्रतिबंध के बावजूद दुकानों पर बिक रही चाइनीज डोर, कई पक्षी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: प्रतिबंध के बावजूद दुकानों पर बिक रही चाइनीज डोर, कई पक्षी घायल
Thu, 29 Jan 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। प्रदेश में चाइनीज डोर (सिंथेटिक मांझा) की बिक्री व भंडारण पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। इसके बावजूद पिछले काफी समय से रादौर में चाइनीज डोर दुकानों पर खुलेआम बेची जा रही है। शहर में चाइनीज डोर की चपेट में आकर कई लोग घायल हो चुके है। वहीं चाइनीज डोर की गिरफ्त में आकर भारी संख्या में पक्षी घायल हो रहे है। शिकायत देने के बाद भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर निवासी संदीप कुमार, रामकुमार भयंकर, कर्णवीर, विनोद शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, शारदा देवी, कमलेश रानी, मिंटू शर्मा, बंसी लाल कश्यप ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद रादौर में चाइनीज डोर धड़ल्ले से दुकानों पर बेची जा रही है। शहर में चाइनीज डोर से कई लोग घायल हो चुके है। लेकिन शिकायत करने पर भी दुकानदारों पर कार्रवाई शून्य है।
नपा सफाई निरीक्षक सुमित बैंस ने बताया कि शहर में चाइनीज डोर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। चाइनीज डोर बेचने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई करवाई की जाएगी।