{"_id":"63fd0b14c483eb7a8c0d60a6","slug":"desi-katta-goods-recovered-from-robbery-accused-yamuna-nagar-news-c-18-1-43830-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लूट के आरोपियों से देसी कट्टा, सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लूट के आरोपियों से देसी कट्टा, सामान बरामद
Tue, 28 Feb 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। पीलिंग व्यापारी के घर लूटपाट करने व चाकू से जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी विशाल से पूछताछ के दौरान वारदात में इस्तेमाल देसी कट्टा, बाइक, हेलमेट व लूटा गया सामान बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी विशाल पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी रविंद्र उर्फ बिंद्र का रिमांड खत्म होने पर सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23 फरवरी को हुई इस घटना में टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रविन्द्र उर्फ बिन्द्र को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उनकी टीम ने दौरान दूसरे आरोपी शिव शंकर नगर निवासी विशाल उर्फ विशू को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपी विशाल उर्फ विशु ने इस वारदात को कबूल किया। आरोपी के कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल व हेलमेट, एक देसी कट्टा 315 बोर व एक कारतूस व वारदात में लूट किए गये रुपये व ज्वैलरी (दो लेडिज हार) बरामद किए गए है।
रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी रविन्द्र उर्फ बिन्द्र के कब्जा से वारदात में लूट की गई सोने की ज्वेलरी एक चैन, एक पैंडल, लेडिज इयररिंग, तीन लेडिज रिग, एक सिंगल टॉप्स, एक झुमका तथा वारदात में प्रयोग किया गया चाकू भी बरामद किया गया। दोनो आरोपियों से लूट की गई सोना की सारी ज्वेलरी कुल 218 ग्राम बरामद की गई। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।