{"_id":"69b1ddda9b5a97d7f80526d5","slug":"deputy-commissioner-gave-instructions-to-the-officers-for-solution-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152669-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
Thu, 12 Mar 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जमीन संबंधी मामलों, इंतकाल, राशन कार्ड बनवाने, छात्रवृत्ति, रास्तों की समस्या, अप्रेंटिस से जुड़े मामलों, पीपीआईडी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कॉलोनी आवंटन, राशन डिपो बदलने, पानी की निकासी और अवैध निर्माण रोकने से संबंधित शिकायतें सामने आईं।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। इस मौके पर नगराधीश (सीटीएम) पीयूष गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विनय गुलाटी, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी और संबंधित व्यक्ति मौजूद रहे। संवाद