फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Departmental officials are overjoyed at exam results that are higher than expected

Yamuna Nagar News: अपेक्षा से ज्यादा परीक्षाफल पर विभागीय अधिकारी गदगद

Mon, 13 May 2024 05:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Departmental officials are overjoyed at exam results that are higher than expected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 10वीं का परिणाम जारी किया। परिणाम अधिकारियों व अध्यापकों की अपेक्षाकृत बेहद शानदार रहा। पहली बार जिले का परिणाम इतना शानदार रहा है। इस दौरान जिले का औसतन परिणाम 95.89 प्रतिशत है। 96 प्रतिशत परिणाम आने के बाद से अधिकारी गदगद हैं।
अधिकारियों ने इसकी कल्पना नहीं की थी। पिछली बार से तुलना करे तो यह 23 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल जिले का दसवीं का परिणाम 73.09 प्रतिशत था। जबकि इससे पहले जिले की हालत और भी ज्यादा खराब थी। 2017 से पहले जिला दसवीं के परिणाम में भी फिसड्डी रहा है। जिले का न्यूनतम परिणाम 52 प्रतिशत रहा है। वहीं अब 96 प्रतिशत परिणाम आया है।
विज्ञापन

इस बार अपेक्षाकृत बहुत ज्यादा है। ऐसा परिणाम आने के बाद अधिकारी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हालांकि परिणाम सुधारने को लेकर बोर्ड व निदेशालय काफी सख्त था। इसके लिए अधिकारियों व अध्यापकों की निदेशालय की ओर से क्लास भी लगी गई थी। बोर्ड अध्यक्ष की ओर से कम परिणाम देने वाले स्कूलों के प्रभारियों व अध्यापकों को टिप्स दिए थे। निदेशालय की सख्ती के बाद से अधिकारी सर्दी से ही पसीना बहा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह अधिकारियों की कसरत का असर या विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम कहे। लेकिन अधिकारियों की बल्ले बल्ले हो गई है। परीक्षा से पहले परिणाम बढ़ाने को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारी स्कूलों में पहुंच रहे थे। अधिकारियों ने इस बार 10 से 12 प्रतिशत परिणाम सुधार का अनुमान लगाया था।
परिणाम इनकी अपेक्षाओं से बहुत ज्यादा रहा है। वहीं अब अधिकारी चार प्रतिशत कम परिणाम के लिए भी निजी स्कूल को जिम्मेदार बता रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी की अपेक्षा कम है। जिससे परिणाम में कमी आई है। इसके लिए जिला स्तर पर सभी स्कूलों के परिणामों की समीक्षा की जाएगी।


जिले का परिणाम बेहद शानदार रहा है। यह विद्यार्थियों, अध्यापकों व अधिकारियों की मेहनत का परिणाम है। परिणाम में सुधार को लेकर सभी ने प्रयास किए हैं। जिसके चलते परिणाम 96 प्रतिशत रहा है। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। - सुमन बहमनी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed