{"_id":"6528532f2334b050da00c437","slug":"dengue-larvae-found-in-90-places-during-investigation-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7368-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जांच में 90 जगह मिला डेंगू का लारवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जांच में 90 जगह मिला डेंगू का लारवा
विज्ञापन
डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए वीरवार का स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फील्ड में उतरे। स्वास्थ्य सेवाओं के डीजी के आदेशानुसार सभी डिप्टी सिविल सर्जन, नोडल ऑफिसर के अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी की एसएमओ ने विभिन्न जगहों पर जाकर घरों व व्यावसायिक संस्थानों पर जाकर डेंगू मच्छर के लारवा की जांच की। इस दौरान कई जगहों पर मच्छर का लारवा मिला। जिसके बाद उन्हें नोटिस थमाया गया। कई दिनों से डेंगू के केस लगातार मिल रहे हैं। इस दौरान लोगों से भी डेंगू, चिकनगुनिया व वायरल के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान काफी लोग वायरल से पीड़ित मिले। स्वास्थ्य केंद्रों की लैब में रक्त के सैंपल की ठीक से जांच हो रही है या नहीं यह भी देखा गया।
वीरवार को जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के 10-10 केस मिले। डेंगू की जांच के लिए 71 व चिकनगुनिया के 36 सैंपल लैब में भेजे गए। अब जिले में डेंगू केसों की कुल संख्या 355 हो गई है। वहीं चिकनगुनिया के भी 321 केस हो गए हैं। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने एक दिन में 6084 घरों में जाकर जांच की। इस दौरान 90 घरों में डेंगू मच्छर का लारवा पाया गया।
डिप्टी सिविल सर्जन व जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुशीला सैनी ने बताया कि सभी डिप्टी सिविल सर्जन, एसएमओ ने विभिन्न जगहों पर जाकर जांच की। इस दौरान लोगों में जागरूकता का अभाव देखने को मिला। लोग जाने अनजाने में अपने घराें में पानी जमा करके रखते हैं, जिनमें मच्छर का लारवा पनपता है। लोगों के घरों में रखे फ्रिज के पीछे लगी पानी की ट्रे में भी लारवा मिला। जबकि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से काफी समय से काफी समय से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैँ। इसके बावजूद लारवा मिल रहा है। जिले में डेंगू के 355 केस हो चुके हैं।