फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dengu, nagar nigam, fogging

मच्छरों को खत्म करने के लिए वार्ड वाइज निगम करेगा फॉगिंग

Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
dengu, nagar nigam, fogging
शहर में खाली पड़े एक स्थान पर पनप रहे मच्छर - फोटो : YAMUNA NAGAR
डेंगू, मलेरिया मच्छर को खत्म करने के लिए नगर निगम शहर भर में फॉगिंग करेगा। निगम ने सभी वार्डों में फॉगिंग करने का शेड्यूल जारी कर दिया है बाकायदा स्वास्थ्य विभाग को शेड्यूल की चिट्ठी भेजी गई है। जिसमें किस तारीख को कौन से वार्ड में फॉगिंग होगी। इसके लिए दो टीमें बनाई गई। हर टीम में एक बड़ी और तीन छोटी मशीनों को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं फॉगिंग के दौरान निगम की स्पेशल टीम मौके पर जाकर मॉनिटरिंग भी करेगी। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन

यह थी पिछले साल स्थिति : पिछले साल 42 केस डेंगू के और 90 केस मलेरिया के सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज जुए थे। पिछले साल डेंगू के 42 केस सामने आए थे। वहीं 90 केस मलेरिया के। प्राइवेट अस्पतालों में बहुत से मरीज ऐसे थे जिनका नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज ही नहीं हो पाया था। वहीं साल 2017 में डेंगू के मरीजों की संख्या 70 थी और मलेरिया के मरीजों की संख्या 266 तक पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मान रहे हैं कि इस बार स्थिति कंट्रोल में है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों का कहना है कि प्राइवेट अस्पताल संचालकों पर नजर रहेगी। डेंगू व मलेरिया का केस मिलने पर उसकी सूचना विभाग को देनी होगी। वहीं टेस्ट के लिए सरकारी अस्पताल में पूरी सुविधा है।
विज्ञापन

यह हैं लक्षण : मलेरिया मच्छरों द्वारा फैलने वाला रोग है। सर्दी और कंपन के साथ तेज बुखार होना, उल्टियां व सिरदर्द होना, गर्मी लगना और पसीने के साथ बुखार उतरना, बुखार हर रोज एक दिन छोड़कर या चौथे दिन आना आदि मलेरिया बुखार के लक्षण हैं। मलेरिया से बचाव के लिए हमें विशेष एहतियात बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने इतने घरों को किया था सर्वे : ज्ञात हो स्वास्थ्य विभाग ने जिला के 52 हजार घरों को सर्वे किया था, जिसमें 560 घरों में मलेरिया का लारवा पाया गया। जिसके बाद विभाग ने उन्हें नोटिस थमाए थे। और यह लारवा लोगों के घरों में कूलर, फ्रिज ट्रे, छत पर टूटे पड़े बर्तन व टायर व गमलों में मिला था। जिसके बाद विभाग ने रोडवेज से 200 लीटर काला तेल खरीदा था जिसे जिला के सभी पीएचसी व सीएचसी में भेजा गया था। उधर, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मलेरिया के दो ओर नए केस सामने आने से इनकी संख्या अब 12 पहुंच गई है।
इसबार मलेरिया व डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है, विभाग की तरफ से टीमों को अलग-अलग एरिया में भेजा जा रहा। बाकायदा इसके प्रति लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। बारिश के मौसम में मच्छरों की संख्या में ज्यादा इजाफा होता है। नगर निगम फॉगिंग का शेड्यूल भेज दिया है जिसके अनुसार फॉगिंग करवाई जा रही है।

- डॉ. वागीश गुटेन, जिला मलेरिया अधिकारी।
फॉगिंग का शेड्यूल बनाकर स्वास्थ्य विभाग में भेज दिया गया है। उसी के हिसाब से फॉगिंग कार्य शुरू किया गया है। इसमें दो टीम का गठन किया गया जोकि वार्ड वाइज कर रही तथा हर टीम के साथ एक बड़ी और तीन छोटी मशीन दी गई है।
- अनिल नैन, सीएसआई, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed