{"_id":"65147ba85c1ea87825055774","slug":"demonstration-was-held-for-not-vacating-the-panchayati-building-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-6425-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पंचायती भवन खाली न करने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पंचायती भवन खाली न करने पर किया प्रदर्शन
Thu, 28 Sep 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। कोट गांव का पंचायती भवन खाली न करने से नाराज ग्रामीणों ने कब्जाधारी बैंक के खिलाफ रोष प्रकट किया है। पंचायत पुराना भवन तोड़कर पैलेस बनाना चाहती है, लेकिन बैंक इमारत खाली नहीं कर रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर रोष प्रकट किया है।
कोट सरपंच सुखदेव सिंह व ग्रामीणों ने बताया कि गांव में काफी समय पंचायती भवन में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। पीडब्ल्यूडी ने 2016 में भवन कंडम घोषित कर दिया था। पंचायत में प्रस्ताव पारित किया गया है कि कंडम भवन तोड़कर पैलेस बनाया जाए। जिसका कोट सहित अन्य गांव के लोगों को भी लाभ मिलेगा। पंचायत ने इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा था कि पंचायती भवन तोड़ने की अनुमति दी जाए।
अधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी को भवन जांच करने के लिए कहा गया। पीडब्ल्यूडी ने भवन कंडम घोषित किया हुआ है। इसके बावजूद भी बैंक पंचायती भवन पर कब्जा किए हुए है। बैंक प्रबंधक को पंचायत की तरफ से काफी कई इसके लिए मौखिक व लिखित रूप से कहा गया है। परंतु बैंक भवन खाली नहीं कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। इस बारे पंजाब एंड सिंध बैंक प्रबंधक अमित ने कहा कि इसके बारे उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें थोड़ा समय लगेगा। बैंक जल्द ही भवन खाली कर देगा।