फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration on 8th against revision of voter list

Yamuna Nagar News: मतदाता सूची पुनरीक्षण के विरोध में 8 को प्रदर्शन

Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on 8th against revision of voter list
जिला कमेटी की संयुक्त बैठक में मौजूद कमेटियों के सदस्य। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटियों की संयुक्त बैठक शहर में हुई। जिला सचिव का धर्मपाल चौहान व प्यारेलाल तंवर ने बताया कि माकपा व भाकपा की संयुक्त मीटिंग में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण व बिजली निजीकरण का रास्ता साफ करने की नीति से प्रीपेड मीटर लगाने के विरोध के लिए आठ अगस्त को डीसी कार्यालय पर विरोध धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सरकार को मांगपत्र भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से चुनाव आयोग ने बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का आदेश दिया है। अब, चुनाव आयोग इस प्रक्रिया को पूरे देश में लागू करना चाहता है। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के नाम पर, चुनाव आयोग मतदाताओं की नागरिकता सत्यापित करने के अधिकार को हथिया रहा है, जो उसके संवैधानिक अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों से विदेशियों के नाम हटाने के निराधार बहाने के तहत, वे अल्पसंख्यकों और अन्य चुनिंदा समूहों के एक बड़े हिस्से को मताधिकार से वंचित कर रहे हैं।लोकतांत्रिक अधिकारों पर इस हमले की, जिसे पूरे देश में लागू करने की कोशिश की जा रही है, अनुमति नहीं दी जानी सकती। माकपा ने चुनाव आयोग की इस लोकतंत्र-विरोधी प्रक्रिया के खिलाफ 8 अगस्त को पूरे देश में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed