फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration held on 30th day for payment of dues

Yamuna Nagar News: बकाया भुगतान के लिए 30वें दिन किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held on 30th day for payment of dues
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बकाया भुगतान की मांग को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मियों ने नगर निगम यमुनानगर कार्यालय गेट पर लगातार 30वें दिन प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने हाथों में काले झंडे लेकर नगर निगम आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शन के बाद जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक नगर निगम यमुनानगर कार्यालय स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ, सीटू व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस निगम सफाई कर्मियों को समान काम समान वेतन के तहत बकाया भुगतान न होने पर रोष जताया गया। साथ ही केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर भी चर्चा की गई।

महासचिव मांगेराम तिगरा, यमुनानगर शाखा प्रधान पपला, जगाधरी शाखा प्रधान विक्की पारचा ने बताया कि नगर निगम में पे-रोल पर कार्यरत सफाई कर्मियों के समान काम वेतन के बकाया के भुगतान को लेकर आठ जनवरी से लगातार सड़कों पर उतरकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसके बाद भी कर्मचारियों की सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 16 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शहर के तमाम सफाई कर्मचारी एक जगह इकट्ठा होकर नगर निगम आयुक्त के विरोध में हाथों में उल्टे झाड़ू, बैनर, तख्तियां व काले झंडे लेकर रोष मार्च निकालेंगे। इसके बाद भी बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान नहीं होता तो 16 फरवरी के बाद बैठक बुलाकर शहर में काम बंद कर हड़ताल जैसा निर्णय लिया जा सकता है। जबकि बुधवार (आज) से आंदोलन का स्वरूप बदलकर 10 कर्मचारी सुबह नौ बजे कार्यालय गेट पर बैठाए जाएंगे। उसके बाद भोजन अवकाश के समय जिले के तमाम सफाई कर्मचारी निगम गेट पर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने की और संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, सीटू नेता विनोद त्यागी व रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव जोत सिंह रावत, एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, ब्लॉक प्रधान प्रेम प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य रिंकू कुमार, नगर पालिका संघ से वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार धारीवाल, गुलजार अहमद, सोरण, रमन, रमेश कुमार, राजबाला, जीतो, कमलेश, श्यामलाल, सुरेश, जगाधरी शाखा से सचिव प्रिंस, मुकेश, श्रीचंद, राजन सहोत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed