फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstration by corporation workers in support of their demands

Yamuna Nagar News: मांगों के समर्थन मेें निगम कर्मियों का प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by corporation workers in support of their demands
नगर निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। समान काम समान वेतन के एरियर, गेहूं खरीदने को एडवांस, पे-रोल कर्मचारियों को 2019 की एलटीसी देने सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व इकाई प्रधान पपला ने किया
इस दौरान कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान महासचिव मांगेराम तिगरा और जिला प्रधान प्रवेश परोचा ने कहा कि निगम अधिकारी कर्मचारियों की मांगों पर बात नहीं करना चाहते हैं। लेकिन जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी कर्मचारियों का प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि 26 जून को कार्यालय खुलते ही निगम प्रशासन यूनियन से बात नहीं करेगा तो दोनों इकाइयों के सफाई कर्मचारी और दमकल कर्मचारी निगम के मुख्य लेखा अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

यदि फिर भी कोई सुनवाई नहीं होगी, तो बड़ा आंदोलन की घोषणा की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पे-रोल कर्मचारियों को गेहूं का एडवांस, नियमित सफाई कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान, पे-रोल कर्मचारियों को वर्ष 2019 की एलटीसी देना, वरिष्ठता के आधार पर सफाई दरोगा पदोन्नत करने, ग्रामीण, चौकीदारों को पंचवर्षीय साइकिल भत्ता, लाठी, बैटरी, सीटी और वर्दी देना, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ, सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को लीव इन केसमेंट और ग्रेच्युटी का समय पर लाभ, पे-रोल कर्मचारियों दो वर्दी, दो जोड़ी जूते देना, कर्मचारियों को बरसातियां देना, सभी पे-रोल कर्मचारियों को समान काम समान वेतन एरियर का भुगतान, कर्मचारियों को सफाई करने के उपकरण उपलब्ध करवाना, मास्की, माली बेलदारों को एक लीटर सरसो का तेल और चार टिक्की साबुन देना, कर्मचारियों के पहचान पत्र देना, सफाई दरोगा को प्रतिमाह 2000 रुपये तेल खर्च देना, कैडर के अनुसार कार्य लेना व बेगार प्रथा बंद करना उनकी प्रमुख मांगें हैं। इस दौरान उपप्रधान बलदीप, कार्यालय सचिव रमन, कोषाध्यक्ष गुलजार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed