फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demonstrated the skills learned at the camp

Yamuna Nagar News: शिविर में सीखे गए हुनर का किया प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated the skills learned at the camp
सरकारी स्कूल बापा में शिविर के दौरान मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा में चल रहा सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन पर विद्यार्थियों ने शिविर में सिखाई भाषा, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
हिंदी प्राध्यापक राकेश पांचाल ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कबड्डी, खो-खो, गिल्ली-डंडा, पिट्ठू, रस्सीकूद और कंचे इत्यादि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इनसे बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में मोबाइल और टीवी के बढ़ते प्रभाव के बीच पारंपरिक खेल बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। प्राध्यापक सुरेश वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रेरित विद्यार्थी समाज के लिए आदर्श बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राध्यापिका रजनी देवी ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम का समापन नई सीख और नए संकल्पों की शुरुआत होता है। समापन समारोह बच्चों की प्रतिभा को सम्मान देने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed