फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand

Yamuna Nagar News: गन्ने के दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की उठाई मांग

Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Demand
गांव कैल में किसानों के साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार से गन्ने का मूल्य लागत के अनुरूप 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। उन्होंने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चार अक्तूबर को यमुनानगर में जिलास्तरीय किसान महापंचायत आयोजित करने का आह्वान किया।
वह कैल गांव में भाकियू नेता दलबीर सिंह के निवास पर वार्ता कर रहे थे। इससे पहले टिकैत भाकियू प्रदेश महासचिव अरविन कांबोज के गांव तिगरा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। इसके बाद दामला में यूनियन नेता पवन गोयल के निवास पर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। टिकैत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर चार अक्तूबर को होने वाली महापंचायत में भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतन मान सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि किसान अपने ट्रैक्टर लेकर महापंचायत में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि गन्ने की खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन किसानों को लागत के अनुरूप मूल्य नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की अनाज मंडियों में धान की खरीद 15 सितंबर से शुरू करने की मांग की। टिकैत ने कहा कि क्षतिग्रस्त यमुनानगर-रादौर मार्ग के मुद्दे पर भी महापंचायत में बड़ी घोषणा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे देश में ट्रैक्टर प्रमुख बनाए जाएंगे, ताकि किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ मजबूती से अपनी आवाज उठा सकें।

भाकियू जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि महापंचायत की तैयारियों को लेकर जल्द जिलास्तरीय बैठक होगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, यादविंदर कांबोज, महेंद्र चमरौड़ी, विनोद गुर्जर, दविंदर रूलाखेड़ी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed