फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to set sugarcane rate

Yamuna Nagar News: गन्ने का रेट 700 रुपये क्विंटल करने की मांग

Sat, 29 Aug 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to set sugarcane rate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की ओर से कांबोज धर्मशाला में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जोगिंद्र सिली की अगुवाई में हुई। बैठक के दौराान तीन सितंबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि महापंचायत में गन्ने का भाव बढ़ाकर 700 रुपये प्रति क्विंटल करने और धान की सरकारी खरीद 15 सितंबर से शुरू कराने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। महापंचायत में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को मांगपत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से हजारों किसान महापंचायत में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता भाकियू चढ़ूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह चढ़ूनी करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में गन्ने के भाव में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि चीनी के दाम 60 रुपये प्रति किलो से अधिक पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में किसानों को गन्ने का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महापंचायत के माध्यम से सरकार पर किसानों की मांगों को पूरा करने का दबाव बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया भाकियू किसानों की समस्याओं के लिए हमेशा से संघर्ष करती आ रही है। संगठन किसानों के हित की आवाज हमेशा उठाता रहेगा। उन्होंने दावा किया संगठन के संघर्ष की बदौलत किसानों की विभिन्न समस्याएं दूर कराई गई है। संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष चढ़ूनी की अगुवाई में आगे भी किसानों के लिए संघर्ष करता रहे। किसानों का भी भाकियू चढ़ूनी के प्रति काफी भरोसा है। संगठन इस भरोसे के कायम रखेगा।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष संजू सरावां, जिला महासचिव गुरवीर सिंह, युवा जिला अध्यक्ष संदीप टोपरा, विक्रांत ससौली, राज कुमार व्यासपुर, नैब सिंह जगाधरी, पम्मी साढौरा, सतपाल प्रताप नगर के अलावा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed