फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress needs introspection: Kanwarpal

कांग्रेस को आत्ममंथन की जरूरत : कंवरपाल

Sat, 29 Aug 2026 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress needs introspection: Kanwarpal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में पार्टी को अपनी कार्यप्रणाली और नेतृत्व को लेकर गंभीरता से आत्ममंथन करने की जरूरत है। कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है और लगातार गुटबाजी व आपसी खींचतान का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमजोर नीतियों और अंदरूनी विवादों के कारण कार्यकर्ता और जनता उससे लगातार दूर हो रहे हैं। कांग्रेस के काले कपड़े पहन कर किए जा रहे विरोध-प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि केवल विरोध करने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता। राजनीति में जनता के बीच जाकर काम करना और उनकी समस्याओं का समाधान करना अधिक महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जनता अब विरोध की राजनीति के बजाय विकास और काम चाहती है। लोग यह देखना चाहते हैं कि उनके लिए कौन काम कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता की कार्यशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा में संगठन और कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का फोकस विकास और जनकल्याण पर है। राजनीति में जनता सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस को दूसरों पर आरोप लगाने के बजाय पहले अपने भीतर झांकने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed