फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Congress members pledged to strengthen the organization

Yamuna Nagar News: कांग्रेसियों ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 29 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Congress members pledged to strengthen the organization
पार्टी कार्यालय में बीएलओ के साथ कांग्रेस नेता रमन त्यागी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में बीएलओ टू की बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए त्यागी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कथित धक्का-मुक्की की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष के वरिष्ठ नेता के साथ इस प्रकार का व्यवहार चिंता का विषय है। जनता की समस्याएं उठाने वाले नेताओं की आवाज दबाने के बजाय सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। महंगाई, बेरोजगारी, खराब सड़कें, जलभराव समेत कई समस्याओं से आम जनता परेशान है। इसके बावजूद सरकार इन समस्याओं का स्थायी समाधान करने के बजाय अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में लगी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण चंद्रभान, बालकिशन अनेजा, विश्वास, कश्मीरा सिंह, संजीव, जगदीश, राकेश शर्मा, जोगिंद्र सिंह, सतपाल नंबरदार, समय सिंह, विनोद त्यागी और विजय पाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed