{"_id":"6a91e1a7c5e7be27a3015eba","slug":"vyaspur-bar-elections-on-the-11th-voting-to-be-held-for-five-posts-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-162001-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: व्यासपुर बार चुनाव 11 को, पांच पदों पर किया जाएगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: व्यासपुर बार चुनाव 11 को, पांच पदों पर किया जाएगा मतदान
Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। द बार एसोसिएशन व्यासपुर के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी महिंद्र सिंह और रणधीर सैनी ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। मतदान 11 सितंबर को होगा।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। उम्मीदवार 31 अगस्त और एक सितंबर को दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। एक सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने का अवसर मिलेगा।
नामांकन वापसी की प्रक्रिया दो सितंबर को होगी। इसी दिन शाम चार बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही चुनाव की गतिविधियां और भी तेज हो जाएंगी। महिंद्र सिंह और रणधीर सैनी ने बताया कि मतदान 11 सितंबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक बार रूम में कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 4:30 बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू होगी। मतगणना पूरी होने के बाद इसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव को लेकर बार एसोसिएशन के सदस्यों में उत्साह है। पांच प्रमुख पदों के लिए होने वाले चुनाव में उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ने के साथ ही अधिवक्ताओं के बीच चुनाव के मुद्दों पर चर्चा भी तेजी से हो रही है।