फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to run direct buses to Ayodhya

Yamuna Nagar News: अयोध्या के लिए सीधी बसें चलाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Demand to run direct buses to Ayodhya
रादौर। प्रदेश सरकार ने यमुनानगर से प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाई हैं। इससे श्रद्धालुओं में खुशी है। प्रयागराज के लिए विशेष बसें चलाने पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रयागराज के लिए रादौर से बस चलने का समय दोपहर 12 बजकर 10 मिनट रहेगा। प्रदेश सरकार का यह कदम सराहनीय है। प्रयागराज धाम के लिए बसें चलने से रादौर क्षेत्र के लोगों को भारी लाभ मिलेगा। इसके लिए वह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हार्दिक आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन का प्रयागराज के लिए आधा किराया ही लगेगा, वहीं हैप्पी कार्ड से भी यात्रा की जा सकती है। उन्होंने सरकार ने अपील की कि प्रदेश सरकार ने जैसे प्रयागराज के लिए सीधी बसें चलाई हैं, वैसे ही अयोध्या धाम के लिए भी सीधी बसें चलाई जाएं, जिससे श्रद्धालु रादौर से ही बसों के माध्यम से तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed