{"_id":"6ad6829c2cbf20905a0e69ca","slug":"demand-raised-to-reopen-portal-for-selling-crops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164914-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फसल बेचने के लिए दोबारा पोर्टल खोलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फसल बेचने के लिए दोबारा पोर्टल खोलने की उठाई मांग
Tue, 20 Oct 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान सभा के सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने एसडीएम डॉ. कुलदीप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पोर्टल पर पंजीकरण और डेटा सत्यापन नहीं होने के कारण उन्हें धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में किसानों ने बताया कि कुछ किसानों का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया, जबकि कई किसानों का सत्यापन अधूरा है। कुछ किसानों की धान की किस्म बारीक दर्ज होने के कारण वे अपनी मोटी धान की फसल बेचने में असमर्थ हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ आढ़ती उनसे 200 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती पर धान खरीदने की पेशकश कर रहे हैं।
किसान सभा ने धान में नमी की मात्रा और प्रति एकड़ 27 क्विंटल उपज की शर्त हटाने की भी मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो मार्केट कमेटी और सरकारी कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर सुखदेव सिंह, कर्मचंद, जसबीर सिंह, रामपाल और राज कुमार सहित अन्य किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।